हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, संदिग्ध ई-मेल के बाद मचा हड़कंप

RAIPUR KI BAAT
0

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित हाईकोर्ट बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस ने परिसर खाली कराया। बम निरोधी दस्ते ने हाईकोर्ट परिसर की चप्पे-चप्पे की तलाशी ली है। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। बता दें कि बीते महीने भी राज्य के 3 जिला कोर्ट को इसी तरह का धमकी भरा ई-मेल आया था।


पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल आया था। सूचना के तत्काल बाद सुरक्षा टीमें एक्श्न में आईं और सतर्कता से कोर्ट परिसर को खाली कराकर एक-एक हिस्से की बारीकि से तलाशी ली गई है, लेकिन कोर्ट के अंदर या बाहर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 11.50 पर हाई कोर्ट के आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक संदिग्ध मेल आया था। इसमें कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार हाईकोर्ट से इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। तत्काल सुरक्षा अमले के कोर्ट परिसर रवाना किया गया। हाईकोर्ट भवन में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने पूरे भवन की तलाशी ली है। हालांकि इसके पूर्व सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया था। पुलिस दल ने न्यायालय परिसर की तलाशी ली, लेकिन वहां कोई संदिग्ध वस्तु, बम, विस्फोटक या कोई खतरनाक सामग्री नहीं मिली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

साइबर सेल सर्वर-आईपी एड्रेस खंगालने में जुटी

पुलिस की साइबर सेल व अन्य अधिकारी हाईकोर्ट को मिले संदिग्ध व धमकी भरे ई—मेल की जांच में जुट गई हैं। पुलिस की साइबर सेल ईमेल कहां से आया है, उसको पता लगाने में जुटी है। सर्वर व आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल ट्रेल की बारीकि से जांच की जा रही है।

एक महीने पहले 4 जिला कोर्ट को मिला था ई-मेल

बता दें कि बीते महीने जनवरी के आखिर में 28 जनवरी को प्रदेश के राजनांदगांव, अंबिकापुर और जगदलपुर की जिला कोर्ट भवनों को भी इसी तरह का मेल किया गया था। इसमें भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। लेकिन तलाशी में कुछ नहीं मिला था।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

you are welcome. Check Out
Ok, Go it!
To Top